फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire brokeout due to short circuit in Jaunpur RS 20 lakh goods burnt to ashes whic is kept in three shops

जौनपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: नमकीन एजेंसी समेत तीन दुकानों में रखा 20 लाख का सामान जलकर राख

Sat, 14 May 2022 12:11 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 May 2022 12:11 PM IST
सार

मुंगराबादशाहपुर नगर के सुतहट्टी स्थिक एक मकान में बीती रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से नमकीन एजेंसी समेत तीन दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।  

विज्ञापन
Fire brokeout due to short circuit in Jaunpur RS 20 lakh goods burnt to ashes whic is  kept in three shops
शनिवार सुबह मौके पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर नगर स्थित सुतहट्टी मोहल्ले में बीती रात हल्दीराम नमकीन एजेंसी समेत दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दो लाख नकद समेत 20 लाख का समान जलकर खाक हो गया। आग के तांडव का आलम यह रहा कि घर की छत और दीवारें फट गईं। मुहल्ले के लोगों की तत्परता किसी तरह से परिवार की जान बचाई गई।

विज्ञापन


सुतहट्टी मोहल्ला निवासी अनिरुद्ध गुप्ता के मकान के ग्राउंड प्लोर पर चार दुकानें हैं। एक में अनिरुद्ध गुप्ता की जय मां विंध्यवासिनी एजेंसी के नाम से हल्दीराम एजेंसी और गोदाम है। वहीं पत्नी नंदनी गुप्ता की गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से जनरल स्टोर की दुकान और अगले हिस्से में मोकीम अहमद की फोटो फ्रेम की दुकान है।
विज्ञापन


मकान के दूसर तल  पर अनिरुद्ध गुप्ता परिवार समेत रहते हैं। बीती रात लगभग दो बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख कुछ लोगों ने शोर मचाया तो आग लगने की जानकारी हुई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। इधर आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। नमकीन एजेंसी के अगल-बगल की दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर वो असफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस, नगरपालिका परिषद का पानी टैंकर व अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन वह आग लगने कारण जाम हो गया। शटर उखाड़ कर आग बुझाया गया। तबतक तीनों दुकानों में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। ऊपरी तल पर फंसे परिवार के लोगों लोगों किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पीड़ित अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि जय मां विंध्यवासिनी एजेंसी फर्म के नाम से हल्दीराम की एजेंसी है। मेरी पत्नी नंदिनी गुप्ता की गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से जनरल स्टोर की दुकान भी खाक हो गई। तीसरी दुकान मोकीम अहमद की फोटो फ्रेम की थी वह भी आग के चपेट मे आकर पूरी तरह खाक हो गया। मौके पर थाना प्रभारी सदानंद राय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed