फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire breaks out at a furniture showroom and warehouse on Kachhari Road.

Jaunpur News: कचहरी मार्ग पर फर्नीचर के शोरूम और गोदाम में लगी आग

Sun, 28 Jun 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a furniture showroom and warehouse on Kachhari Road.
गाढ़ा वस्त्रालय में लगी आग। संवाद
जौनपुर। नगर के व्यस्ततम कलेक्ट्रेट-कचहरी मार्ग स्थित जोगियापुर मोहल्ले में शनिवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब ''प्रेम गाढ़ा वस्त्रालय'' के शोरूम और गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का कीमती फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है, जबकि परिसर में मौजूद करोड़ों रुपये के सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि समय रहते सभी कर्मचारी बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी कुंवर अनुपम सिंह खुद भारी पुलिस बल के साथ घंटों मौके पर मौजूद रहे। जिला प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, हालांकि पूरी जांच आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन

शोरूम व गोदाम में फर्नीचर, रजाई-गद्दे, चारपाई, कुर्सियां, पर्दे और अन्य घरेलू सजावटी सामानों की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है। दुकानदार ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर टिनशेड के जरिए ऊंचाई तक अस्थाई गोदाम बना रखा था और सामान सड़क तक फैला रहता था। अनुमान है कि गोदाम में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक मौजूद था। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक शोरूम से धुआं और लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि शुरुआती टैंकरों का पानी भी कम पड़ गया और देर रात तक अन्य जिलों व क्षेत्रों से पानी के टैंकर मंगाए जाते रहे। कचहरी और ओलंदगंज जैसे मुख्य मार्ग पर हुए इस अग्निकांड के कारण पूरे इलाके में जाम लग गया।शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक फायर ब्रिगेड के जवान और स्थानीय पुलिस आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुटे रहे। डीएम-एसपी खुद मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते दिखे।

गाढ़ा वस्त्रालय में लगी आग। संवाद

गाढ़ा वस्त्रालय में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed