फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR will be lodged on 5 including secretary in case of fraud

धोखाधड़ी के मामले में सचिव समेत 5 पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Fri, 18 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged on 5 including secretary in case of fraud
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर ने बदलापुर थाना क्षेत्र के धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष बदलापुर को दिया।
विज्ञापन

परिवादिनी प्रीति सिंह निवासी ग्राम चंदापुर थाना बदलापुर ने अपने अधिवक्ता कमलेश शुक्ला के माध्यम से कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया कि आरोपितों ने ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी से साजिश करके मीना सिंह, सिद्धांत सिंह, विद्या सिंह और प्रियंका सिंह का नाम परिवादिनी के परिवार रजिस्टर में फर्जी ढंग से अंकित करा लिया। परिवादिनी ने अपने पिता और चाचा के परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त किया। इसमें मात्र मान सिंह, कल्याणी सिंह और वेदांत सिंह का ही नाम दर्ज है। आरोपियों ने परिवादिनी और उसके चाचा को हानि पहुंचाने के लिए अभिलेखों में फर्जी इंद्राज किया तथा कूट रचना कर उसकी सत्य प्रतिलिपि असली के रूप में प्राप्त कर लिया। न्यायालय में भी उसे असली के रूप में प्रस्तुत किया गया। परिवादिनी ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed