{"_id":"58a74cab4f1c1b921ad84fa7","slug":"fir-lodged-on-250-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के परिजनों सहित 250 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद के परिजनों सहित 250 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी शहीद आशुतोष का शव हाईवे पर गांव के सामने रखकर रास्ता जाम करने के मामले में पुलिस ने शहीद के परिजनों सहित दस नामजद और 250 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद आशुतोष का शव घर आने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने डीएम को बुलाने की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम कर दिया था।
हाईवे जाम करने से अफरातफरी का माहौल रहा। लोग जाम में फंसे रहे। एसपी और एडीएम के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे। इसके साथ ही वह प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हालांकि पुलिस ने इस पर उनसे समस्या समाधान की बात करनी चाही लेकिन वह प्रशाासनिक अधिकारियों को बुलानेकी मांग पर अड़े रहे।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक जयदीप वर्मा की तहरीर पर सुल्तानपुर निवासी सर्वेश यादव, संजय यादव, योगेश यादव, विनय केवट, हिम्मतपुर निवासी विमल सिंह, सुजीत सिंह, विवेक यादव, ग्राम रूपचंद्रपुर निवासी अंकित सिंह, प्रशांत सिंह, पट्टी दयाल निवासी प्रशांत उपाध्याय के अलावा ढाई सौ अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।