फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   fir lodge against 14 people

चक्काजाम के आरोप में 14 पर मुकदमा

Tue, 23 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
fir lodge against 14 people
राष्ट्र विरोधी नारे लगाए जाने के विरोध में केराकत में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देते हिंदू युवा वाहिनी के लोग।
 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केराकत के एक मदरसे से निकली प्रभातफेरी के दौरान आपत्तिजनक नारा लगाने के मामले में मदरसा संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों ने सोमवार को केराकत चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ ने मदरसा और संचालक के आवास पर पथराव भी किया। पुलिस ने करीब 40 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया है। बाद में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें िगरफ्तार कर अन्य लोगों को छोड़  दिया।  
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराट ठाकुर व अनुराग सिंह सन्नी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग केराकत के सिहौली चौराहे पर करीब 12 बजे पहुंचे। जहां लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। एक दिन पहले पूरे नगर में एलान किया गया था कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आपत्तिजनक नारे लगाने की घटना के विरोध में बाजार बंद रहेगा। पहले से किए गए एलान के मुताबिक दूकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


सैकड़ों की तादात में पहुंचे लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ जुलूस की शक्ल में नगर में भ्रमण करने लगी। पुलिस फोर्स भी उनके आगे पीछे लगी रही। भीड़ मदरसे के सामने पहुंची तो उसमें शामिल कुछ लोगों ने मदरसे पर पथराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को खदेड़ा तो आगे जाकर नरहन मोहल्ले में स्थित मदरसा संचालक के घर पर भी पथराव किया। जिससे उनके घर के सामने लगे शीशे टूट गए। सीओ अमित कुमार राय के निर्देश पर पुलिस बल ने करीब 40 लोगों को मौके से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। बाद में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  िगरफ्तार कर लिया एवं अन्य लोगों को छोड़  दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पूरे कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी अतुल सक्सेना का कहना है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को जेल भेजा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन आपत्तिजनक नारा लगाने वाले को जेल भेजा जा चुका है बावजूद इसके लोग वहां सड़क जाम करने के बाद शांति में खलल डालने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed