फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR against two for molestation and attempted murder

Jaunpur News: छेड़खानी व जानलेवा हमले के आरोप में दो पर प्राथमिकी

Mon, 18 May 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIR against two for molestation and attempted murder
धर्मापुर। जफराबाद थानाक्षेत्र के नाव घाट पुल पर दवा लेने जा रही एक महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर मोटरसाइकिल चढ़ा दी और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने 17 मई को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 मई की शाम लगभग 4 बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके कारण वह अपनी गूंगी ननद के साथ दवा लेने के लिए नरसिंह चौराहे जा रही थी। नावघाट पुल पर पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके ही गांव के विनोद निषाद और संदीप निषाद आ गए। आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता व छेड़खानी करते हुए पुल के नीचे चलने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से महिला के ऊपर मोटरसाइकिल चढ़ा दी। इससे उसके पैर और हाथ में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। शोर मचाने पर आरोपी महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed