फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR against nine on the orders of SP

Jaunpur News: एसपी के आदेश पर नौ के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against nine on the orders of SP
बरसठी। गांव की नाबालिग लड़की को पांच महीने पहले ले जाने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना बीते आठ सितंबर की है। महिला ने कार्रवाई ने करने पर पुलिस के खिलाफ एसपी, डीआईजी और मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।गांव की महिला ने एसपी, डीआईजी वाराणसी और मुख्यमंत्री से पांच फरवरी को शिकायत किया कि नाबालिग लड़की को गांव का ही एक युवक बाइक पर बैठाकर भगा ले गया। लड़की को भगाने में गांव के ही लोगों ने मदद की। थक हार कर महिला ने पुलिस अधीक्षक के साथ डीआईजी वाराणसी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, उसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी अभिषेक, किशन, आलोक, प्रेमा देवी, गुलाब सिंह, मान सिंह, विकास, राजकुमार, सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed