फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR against dozens of people, including three named, in the bloody clash over land dispute

Jaunpur News: जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में तीन नामजद समेत दर्जनों पर प्राथमिकी

Sat, 16 May 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
FIR against dozens of people, including three named, in the bloody clash over land dispute
सुइथाकला। सरपतहां थानाक्षेत्र के देनुआ गांव में आबादी की जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। गांव निवासी रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि गांव के कुछ पट्टीदारों से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 11 मई की सुबह करीब 10 बजे विपक्षी पक्ष दर्जनों लोगों के साथ उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंच गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, फावड़ा आदि से हमला कर दिया गया। मारपीट में रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उनके भाई राकेश चन्द्र श्रीवास्तव समेत परिवार की महिलाएं दुर्गादेवी, कीर्ति तथा बच्चे सगुना, सौम्या, परी और पीहू घायल हो गए। आरोपियों ने घर के बाहर लगे सीमेंट के करकट को तोड़ दिया तथा दरवाजे पर बंधे मवेशियों को भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के दौरान परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर के अंदर छिप गए और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर न तो तहरीर ली गई और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। बाद में पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद कार्रवाई हुई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों तथा 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed