फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Find a career in sports studies student

पढ़ाई के साथ छात्र खेल में तलाशें करियर

Thu, 16 Apr 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 16 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Find a career in sports studies student
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने से छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आती है। छात्र पढ़ाई के साथ खेल में भी अपने बेहतर करियर की तलाश करें।
विज्ञापन


 खेल से आपसी भाईचारा और की भावना बढ़ती है। वह बुधवार को विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में शुरू हुए तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर  प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि छात्र जीवन में खेलों में प्रतिभाग की यादें जीवन पर्यन्त सकारात्मक ऊर्जा देती रहती हंै।  इससे पहले खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर कुलपति को सलामी दी। पहले दिन 100, 200, 800 और
विज्ञापन
विज्ञापन


 1500 मीटर पुरुष एवं महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ डिस्कस थ्रो, लांग जंप, बास्केटबाल, वॉलीबाल, पुरुष एवं महिला प्रतियोगिताएं हुईं। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए सौ मीटर रेस की


 प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। खेल     समारोह के दूसरे दिन चार सौ मीटर रेस हाई जंप, जेवलिन थ्रो, रिले रेस आदि होंगे।

 इस मौके पर प्रो. वीके सिंह, डा. जितेंद्र सिंह, डा. रामाश्रय शर्मा, डा. देवेंद्र सिंह, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. रजनीश भाष्कर, डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. मनोज मिश्र, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि  रहे। डा. प्रदीप कुमार ने स्वागत किया। संचालन अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed