{"_id":"67c5f58d2c820fdda20d0755","slug":"financial-assistance-also-available-for-treatment-through-homeopathy-ayurveda-and-naturopathy-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-130635-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: होम्योपैथी, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी से भी इलाज के लिए मिले आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: होम्योपैथी, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी से भी इलाज के लिए मिले आर्थिक मदद
विज्ञापन
बदलापुर। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान सोमवार को बोलते हुए कहा कि जिस तरह एलोपैथी से उपचार करा रहे मरीजों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष व विधायक निधि से धन देने की व्यवस्था है। उसी तरह होमियोपैथिक, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी से इलाज करा रहे मरीजों को भी धन उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया। कहा कि इन पैथियों से भी कम समय व पैसे में तमाम मरीज ठीक हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से एलोपैथी की तरह गरीबों के होमियोपैथी, नेचुरोपैथी, आयुर्वेद से उपचार करा रहे गरीबों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष व विधायक निधि से धन दिए जाने की बात कही। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री से जवाब देने के लिए कहा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने चर्चा करने की बात कही, कहा कि इस पर विचार किया जायेगा।
विधायक पंकज पटेल ने सदन में उठाया आउटसोर्सिंग का मुद्दा
मुंगराबादशाहपुर। सपा विधायक पंकज पटेल ने सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में आउट सोर्सिंग द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति में आरक्षण का अनुपालन नहीं होने को लेकर सदन में आवाज उठाई विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि जो प्रदेश में आउट सोर्सिंग की भर्तियां निकाली जाती हैं। इसमें आरक्षण का पालन नहीं किया जा रहा हैं और सरकार उनका डाटा भी नहीं देती है। हरदोई प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में जो आउट सोर्सिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां हुईं हैं। इसमें बड़े पैमाने पर आरक्षण की अनदेखी की गई है। उन्होंने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आउट सोर्सिंग के माध्यम से भर्तियां निकलती हैं उनमें जो कंपनियां होती हैं वो आवेदकों का शोषण करना शुरू कर देती है। नौकरी के नाम पर तीन से छह माह का वेतन एडवांस लेकर नियुक्ति की जाती है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से दो अनुपूरक पर जवाब मांगते हुए पूछा कि प्रदेश में 2022 से अब तक पदों पर भर्ती और आरक्षण के नियमों का कितना अनुपालन हुआ है और कितने बैकवर्ड व एससी के लोगों को नौकरी दी गई है।