फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fill the examination form by 7th May, last date for depositing fee is 8th May

Jaunpur News: 7 मई तक भरें परीक्षा फॉर्म, 8 तक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

Tue, 05 May 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fill the examination form by 7th May, last date for depositing fee is 8th May
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा 2025-26 को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की तिथि घोषित कर दी गई है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा 2025-26 के बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम, बीपीईएस, बी.लिब, बीएससीएजी, एमएससी एजी (द्वितीय सेमेस्टर समर्थ पोर्टल से भरे जा रहे हैं) के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क 8 मई तक जमा किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करना जरूरी है। विलंब होने पर संबंधित महाविद्यालय जिम्मेदार होंगे। परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रमों के स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ, छठे, आठवें सेमेस्टर और स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ सेमेस्टर व कैरी फारवर्ड के समस्त फॉर्म पूर्व की भांति विश्वविद्यालय पोर्टल से भरे जाएंगे। निर्धारित तिथि तक समस्त परीक्षा फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें। उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि तक समस्त कार्रवाई पूरी करें, अन्यथा संबंधित महाविद्यालय उत्तरदायी होंगे। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed