फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Filariasis, tuberculosis and malnourished will be marked

चिह्नित किए जाएंगे फाइलेरिया, क्षयरोगी और कुपोषित

Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Filariasis, tuberculosis and malnourished will be marked
फाइलेरिया के मरीजों के साथ ही क्षय रोगियों और कुपोषितों की तलाश के लिए मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक पखवाड़ा शुरू किया गया। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने टीबी अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। जिले में 18 नवंबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता लोगों की स्क्रीनिंग कर क्षय रोगियों, फाइलेरिया मरीज और कुपोषित बच्चों को चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि संचारी रोग उन्मूलन अभियान उन माध्यमों को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है, जो रोग के वाहक होते हैं। जैसे मलेरिया के वाहक डेंगू मच्छर, कालाजार आदि के उन्मूलन के लिए साफ-सफाई और दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता आदि घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। मरीज मिलने पर रोग पैदा होने के कारणों को जानने की कोशिश की जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार, सर्दी व खांसी के मरीज, क्षय रोग संभावित लक्षणों वाले तथा कुपोषित रोगियों को चिह्नित करने का प्रयास करेंगी। संचारी रोग उन्मूलन अभियान के तहत शिक्षा विभाग व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों का संवेदीकरण करेगा। ग्राम विकास विभाग प्रधानों के माध्यम से प्रभात फेरी निकालेगा। वार्डों में फॉगिंग कराई जाएगी। उद्यान विभाग मच्छर रोधी पौधे लगाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग अति कुपोषित बच्चों के पोषण के लिए जागरूक करेगा। अभियान के शुरुआत के दौरान डॉ. बीपी सिंह, डॉ. डीके गिरी, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सलिल यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed