फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting due to election rivalry, case filed against Pradhan and three others

UP News: 'चुनाव लड़ोगे तो हाथ-पैर तोड़ देंगे', धमकी देकर युवक को पीटने का आरोप; प्रधान सहित तीन लोग गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 12:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Jul 2025 12:20 AM IST
सार

UP Crime News: यूपी के जाैनपुर में अनुसूचित जाति के युवक के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Fighting due to election rivalry, case filed against Pradhan and three others
मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने मतरी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने के आरोप में ग्राम प्रधान सहित तीन लोग क्रमश: रियासत अली, इमरान और कल्लू खां पर मुकदमा दर्ज किया है। इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उक्त गांव निवासी सोनू कुमार ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आगामी ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए तैयारी चल रही है। वर्तमान ग्राम प्रधान रियासत अली, उनके छोटे भाई इमरान और चाचा कल्लू खा अक्सर उसे चुनाव नहीं लड़ने की धमकियां देते हैं। उनकी बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी देते।
विज्ञापन


जातिसूचक टिप्पणी कर कहते कि चुनाव लड़ोगे तो हाथ-पैर तोड़ देंगे। उनकी धमकियों को नजरअंदाज किया गया। आरोप है कि मंगलवार की रात गांव के रास्ते पर सोनू को रोक कर तीनों ने लाठी डंडे से पिटाई की। जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी। पिटाई से सोनू का सिर फट गया। सिर में गंभीर चोट के कारण वह सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 नंबर पर परिजनों ने घटना की सूचना दे दी थी। मामले की जांच कर रही क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित को गंभीर चोट लगी है। मुकदमा में नामजद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed