फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fighting between two sides, police deployed due to tension

Jaunpur News: दो पक्षों में मारपीट, तनाव के कारण पुलिस तैनात

Fri, 09 Jun 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides, police deployed due to tension
क्षेत्र के सहावैं गांव में बृहस्पतिवार की रात में किसी विवाद को लेकर दो समुदाय कुछ लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। इसके बाद कुछ देर के लिए गांव में तनाव हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी लगा दी गई।
विज्ञापन

छह जून को गांव निवासी रमेश मौर्या के घर आई बरात में गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने भोजन करने के दौरान विवाद खड़ा कर दिया था। उसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की शाम मंगेश (22) सहावैं चौराहे पर अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। घर के समीप मनबढ़ दबंगों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और माहौल कुछ देर के लिए तनाव जैसा हो गया। उधर, मंगेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक जनार्दन यादव ने बताया कि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मामला दो समुदाय का होने के कारण शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पीएसी लगा दी गई। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed