फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight in marriage ceremony for dance, youth beaten to death with sticks

Jaunpur News: डांस के लिए घराती-बराती में मारपीट, युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Sun, 28 Jun 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fight in marriage ceremony for dance, youth beaten to death with sticks
मृतक सौरभ राजभर के घर घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। स्रोत-संवाद
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में डांस के दौरान घराती और बराती पक्ष में हुई मारपीट में एक युवक सौरभ राजभर (24) की लाठी-डंडे से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही मुख्य आरोपी आकाश राजभर सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव से आरा गांव में जमुना राजभर के घर बरात आई थी। सौरभ राजभर बराती पक्ष से था। सौरभ के भाई गौरव राजभर ने बताया कि रात करीब 11 बजे बरात में डांस के दौरान घराती और बराती पक्ष में झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान सौरभ राजभर को लाठी-डंडों और ईंटों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सौरभ की मौत की खबर से शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों ने सुबह पांच बजे गौराबादशाहपुर थाने को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गौरव राजभर की तहरीर पर पुलिस ने घराती पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश राजभर और उसके साथी शनि राजभर, चंदन राजभर और शिव राजभर को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी आरा गांव के निवासी हैं। उन्हें शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दुधौरा पुलिया से पकड़ा गया। जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सौरभ की मौत से बहन की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी गांव निवासी 20 वर्षीय सौरभ राजभर की मौत से परिवार की शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस घर में बहन की शादी की तैयारियां और उत्सव का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार और गम का माहौल है। मृतक की मौसी गुड्डी ने बताया कि सौरभ करीब 10 दिन पहले अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। शुक्रवार को वह गांव की ही एक बरात में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात उसकी मौत की खबर पहुंचते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की मां सरिता ने बताया कि सौरभ दो भाई और तीन बहनें हैं और भाईयों में सौरभ सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी निभाने के लिए वह नगर में रहकर फर्नीचर का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बहन की शादी की खुशियों के बीच हुई उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सौरभ की मौत से भरेठी गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से जेल भेजे गए चारों आरोपी
पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी आकाश राजभर सहित शनि राजभर, चंदन राजभर और शिव राजभर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत के समक्ष घटना में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे और एक ईंट का टुकड़ा भी प्रस्तुत किया। अदालत ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी साक्ष्यों और मामले के तथ्यों पर गंभीरता से विचार किया। सुनवाई के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उन्हें तत्काल जेल भेजने का आदेश दिया गया। संवाद
खंडहर में मिला शव, हत्या की आशंका
बरसठी। थाना क्षेत्र के बड़ेरी चौकी अंतर्गत मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग से करीब 60 मीटर दूर स्थित एक खंडहरनुमा मकान में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला है।ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वह नीले रंग का हाफ पैंट और छींटदार शर्ट पहने था। शव जिस स्थान पर मिला है, वह मुख्य सड़क से अंदर सुनसान जगह पर स्थित है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
होटल मिला युवक का शव मिला
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर स्थित प्रसाद होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति मृत पाया गया है। मृतक की पहचान वाराणसी जनपद के बीरा पट्टी निवासी दिनेश कुमार (45) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम को होटल में रुका था और शनिवार सुबह मृत अवस्था में मिला।

शनिवार सुबह लगभग दस बजे तक जब दिनेश कुमार कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मचारियों ने जाकर देखा। उन्होंने दिनेश को मृत अवस्था में पाया। इस खबर से होटल में ठहरे अन्य लोगों और संचालक में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल, मामले की गहनता से जांच की जा रही है

मृतक सौरभ राजभर के घर घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। स्रोत-संवाद

मृतक सौरभ राजभर के घर घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। स्रोत-संवाद

मृतक सौरभ राजभर के घर घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। स्रोत-संवाद

मृतक सौरभ राजभर के घर घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed