फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight between chairman and BJP member, case registered

चेयरमैन और भाजपा सभासद के बीच मारपीट,मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fight between chairman and BJP member, case registered
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद में रविवार को पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू और भाजपा सभासद सूर्यलाल जायसवाल, दुर्गावती देवी के बीच अलाव जलाने को लेकर विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर सभासद सूर्यलाल और उनकी सभासद मां दुर्गावती और दो अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सभासद दुर्गावती देवी व सभासद सूर्यलाल जायसवाल किसी काम से पालिका परिसर में आए थे। दोनों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जबकि सभासदों का आरोप है कि वे शीतलहर के मद्देनजर अपने वार्ड में अलाव जलवाने की सिफारिश करने नगर पालिका परिषद कार्यालय गए थे। इस दौरान पालिका कर्मी ने दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शिव गोविद साहू से की तो वह गाली-गलौज करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शिव गोविंद साहू की तहरीर पर सूर्य लाल जायसवाल व उनकी सभासद मां दुर्गावती व दो अन्य के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि सभासद सूर्यलाल जायसवाल की तरफ से भी तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed