फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fifth grader student Deepika became BSA for a day

Jaunpur News: पांचवीं की छात्रा दीपिका एक दिन के लिए बनीं बीएसए

Sun, 09 Mar 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fifth grader student Deepika became BSA for a day
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंपोजिट विद्यालय तारा(उमरी) मुफ्तीगंज की कक्षा 5 की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा एक दिन के लिए बीएसए की भूमिका में नजर आई। महिलाओं के सम्मान में यह आयोजन किया गया। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने छात्रा को एक दिन के लिए बीएसए बनने पर शुभकामना दी। कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बनकर विभागीय कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। दीपिका विश्वकर्मा ने कार्यों की समीक्षा की और जानकारी प्राप्त की। दीपिका ने अपने प्रभावी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। डीएम दिनेश चंद्र ने छात्रा की प्रतिभा से मंत्रमुग्ध होकर 11 हजार रुपये फिक्स करने की बात कही। इसका प्रयोग वह 18 वर्ष पूर्ण होने पर कर सकेगी। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने दीपिका को 5100 रुपये प्रदान किया।
विज्ञापन

दीपिका विश्वकर्मा ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि वह भविष्य में पढ़ लिख कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं। आज बीएसए की कुर्सी पर बैठकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। मैं सभी बहनों से अपेक्षा करती हूं कि वह भी पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर आसीन होकर समाज, देश व महिलाओं व बच्चों की सेवा करें। जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed