फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fiercely for Diwali shopping

दिवाली के लिए जमकर खरीदारी

Sun, 30 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fiercely for Diwali shopping
ओलंदगंज में पूजा सामग्री की खरीदारी करते लोग।
धनतेरस के  पहले से गुलजार बाजार की रौनक शनिवार को भी अपने शबाब पर रही। चारों तरफ  दीपावली की धूम मची है। गांव से लेकर शहर तक घर-द्वार सज गए हैं। हालांकि इस साल पटाखों की खरीदादारी पिछले साल की तुलना में कम हो रही है।
विज्ञापन


मिठाई, गिफ्ट, फूल माला, पटाखे, कपड़े, पूजन सामग्री आदि की दूकानों पर देर शाम तक भीड़ लगी रही।  खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचे लोग घर से ही सामानों की लिस्ट तैयार कर ले आए थे। बाजार में मौजूद कोई भी कल पर किसी काम को नहीं टालना चाहता था।
विज्ञापन


फूल माला, झालर, दीपक और अन्य सामानों की खरीद की गई। धनतेरस के दूसरे दिन भी तमाम लोगों ने ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक्स सामान, बाइक, कार आदि की खरीदादारी की। दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को छोटी दिवाली धूम धाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक कल्याण के निमित्त यम को दीया समर्पित कर सुख-सौभाग्य की कामना की गई। छोटी दिवाली पर्व पर घर-घर महिलाओं ने यम का दीया जलाकर उसे घर से दूर रखा। शहर के तमाम छोटे-बड़े प्रतिष्ठान और इमारतों को विद्युत झालरों से सजाया गया है।


जय मां दुर्गा फूलमंडी वाजिदपुर में आसाम सिलीगुड़ी से आए 108 पंखुड़ी वाले कमल के फूल की खूब डिमांड रही। आढ़ती पप्पू माली ने बताया कि मंडी में अच्छे किस्म के गेंदे के फूल की माला 18 से 20 रुपये में और मीडियम क्लास की माला 15 से 16 रुपये में बिक रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed