{"_id":"63bb0558c1b57959d35b7e70","slug":"fierce-ruckus-after-ramkatha-in-jaunpur-dispute-between-children-caught-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: रामकथा के बाद जमकर बवाल, बच्चों में हुए विवाद ने पकड़ा तूल, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: रामकथा के बाद जमकर बवाल, बच्चों में हुए विवाद ने पकड़ा तूल, पहुंची पुलिस
Sun, 08 Jan 2023 11:33 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:33 PM IST
सार
जौनपुर के रूहट्टा में रविवार रात रामकथा के दौरान बच्चों में हुए मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा की जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पहुंच खूब पत्थरबाजी की। इस दौरान माहौल काफी भयावह हो गया।
विज्ञापन
जौनपुर के रूहट्टा में बवाल की सूचना पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर के रूहट्टा में रविवार रात रामकथा के दौरान बच्चों में हुए मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा की जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पहुंच खूब पत्थरबाजी की। इस दौरान माहौल काफी भयावह हो गया। नगर के सास्वत वाटिका में रामकथा का आयोजन किया गया है। शाम में रामकथा के दौरान बच्चों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। सभी अपने घर चले गए। इसी में से एक बच्चा रूहट्टा में पिंटू अग्रहरि के घर का था।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष की तरफ से रात करीब 10 बजे 8 से 10 की संख्या में दबंग पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पिंटू अग्रहरि के घर पर जमकर पत्थरबाजी की। जिससे घर के बालकनी पर खड़ी महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गए। चीख-पुकार करते हुए रोने लगे। यह दृश्य इतना भयावह था कि मोहल्ले के लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।
विज्ञापन
तब तक पत्थरबाजी करने वाले वहां से भाग गए। सूचना पाकर नगर कोतवाली की पुलिस फोर्स पहुंच गई। बताया जा रहा है की घटना के बाद दोनों ही पक्ष कोतवाली पहुंच गए। फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन