फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fell in love with social media, reached Jaunpur from Nagpur to find her husband

Jaunpur News: सोशल मीडिया से हुआ था प्यार, नागपुर से पति को ढूंढने पहुंची जौनपुर

Fri, 06 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fell in love with social media, reached Jaunpur from Nagpur to find her husband
जौनपुर। नागपुर की रहने वाली एक युवती से जौनपुर के एक युवक की करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों फोन पर बातें करने लगे। युवती से मिलने युवक नागपुर पहुंच गया। वहां एक मंदिर में शादी करके दोनों साथ रहने लगे। एक साल तक साथ रहने के बाद युवक वहां से भाग आया। अब उसे खोजते-खोजते शुक्रवार को युवती जौनपुर आ गई। उसने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।
विज्ञापन

नागपुर की रहने वाली युवती ने बताया कि दोनों के बीच दोस्ती हुई। काफी दिन तक बात करने के बाद नागपुर के ही एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। युवक भी तैयार था तो दोनों साथ रहने लगे। नागपुर में एक साल तक रहने के बाद एक दिन अचानक युवक ने अपनी मां की तबयित खराब होने की बात कहते हुए घर जाने की बात कहा। वह जौनपुर के लिए चला। घन आने के कुछ दिन के बाद युवक मोबाइल बंद कर लिया और संपर्क टूट गया। ऐसे में युवती ने युवक के परिवार वालों से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस स्थिति में पीड़िता ने अधीक्षक अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर युवक को खोजने की मांग की। कहा कि उसने शादी की है वह उसी के साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed