फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fed up with the disputes of the sons, the mother jumped into the well and died.

Jaunpur News: बेटों के विवाद तंग आकर मां ने कुएं में कूदकर दी जान

Wed, 26 Jul 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the disputes of the sons, the mother jumped into the well and died.
थाना क्षेत्र के नाथुपुर गांव में मंगलवार की रात में दो बेटों के विवाद से तंग आकर एक महिला ने घर के बाहर कुएं में कूदकर जान दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंजूर के दो पुत्र मुमताज तथा अल्ताफ हैं। दोनों पुत्रों व बहुओं में किसी बात को लेकर मंगलवार की रात करीब दस बजे विवाद हो रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। मारपीट होते देख मंजूर की पत्नी लैला उर्फ दुबैशा (55) ने लड़ाई न करने की बात कहते हुए चेतावनी दी कि यदि नहीं माने तो कुएं में कूद जाउंगी। जब दोनों पुत्र नहीं माने तो लैला कुएं में कूद गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस पहुंचकर कुएं से बाहर निकालती, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पुत्रों के विवाद की वजह से महिला ने कूदकर जान दी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed