{"_id":"5e9316ba8ebc3e72890163fd","slug":"fed-up-with-the-disease-the-labor-killed-his-son-by-drinking-pesticides","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर मजदूर ने बेटे को कीटनाशक पिलाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर मजदूर ने बेटे को कीटनाशक पिलाकर दी जान
Sun, 12 Apr 2020 06:55 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 12 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ठकुरची गांव में बीमारी से तंग आकर मजदूर ने रविवार को बेटे को कीटनाशक पिलाने के बाद जान दे दी। बेटे की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ठकुरची गांव निवासी कोमल यादव (40) मजदूरी करता था। पत्नी बिंदू की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। कुछ वर्षों पूर्व कोमल किसी बीमारी की चपेट में आ गया। इसके बाद से ही वह तनाव में चल रहा था। वह बेटे स्वतंत्र (18) और आदित्य (12) के साथ घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह बड़ा बेटा स्वतंत्र घर से थोड़ी दूर खेत की ओर गया था। इसी बीच कोमल ने घर में रखा कीटनाशक छोटे बेटे आदित्य को पिलाया और फिर खुद पी गया। तबीयत बिगड़ने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। आदित्य की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन