फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father-in-law beaten son-in-law in civil court premises

दीवानी न्यायालय परिसर में ससुर ने दामाद को पीटा

Sat, 05 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law beaten son-in-law in civil court premises
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ससुर अपने दामाद को पीटने लगा। पिता पुत्री ने मिलकर दहेज में दी गई बाइक को छीनने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मछली शहर थाना क्षेत्र की निवासी खुशबू ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस किया है। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। खुशबू अपने पिता के साथ दीवानी न्यायालय में मुकदमे की तारीख पर आई थी। उसका पति राहुल बाइक से आया था। जैसे ही उसने गाड़ी खड़ी किया तभी पहले से मौजूद विवाहिता का पिता उसे पीटने लगा। उसने पिता पुत्री दोनों उससे बाइक छीनने लगे। पास में मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। विवाहिता के पिता का कहना था कि जब मेरी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया तो शादी के समय दहेज में दी गई बाइक पर उसका हक नहीं है। बाइक लड़की के नाम है। विवाहिता के पिता ने बाइक का कागज भी दिखाया। कहा कि उसने बाइक चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया है। लाइन बाजार पुलिस मोटरसाइकिल समेत तीनों हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के भाई को पुलिस ने थाने से भगाया
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और थाने से भगा दिया। पीड़ित ने एसपी और डीजीपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में सुनवाई न होने पर दीवानी न्यायालय पहुंचे युवक और उसकी मां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एसपी और डीजीपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उच्च अधिकारियों को भेजे गए पत्रक में पीड़ित युवक की मां की तरफ से कहा गया है कि गया है कि आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। जहां उसके साथ दुराचार किया। बेटा रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा तो पुलिस ने सुलह समझौते का दबाव बनाया। सुलह के लिए तैयार न होने पर पुलिस ने बेटे के साथ बदसलूकी की और थाने से भगा दिया। अब आरोपियों की ओर से उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। उन्होंने घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed