फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father cut off daughter's finger, neighbor took her to the hospital on a handcart

पिता ने काटी बेटी की अंगुल, ठेले पर अस्पताल ले गए पड़ोसी ..

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Father cut off daughter's finger, neighbor took her to the hospital on a handcart
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना परिसर में एक शराबी पिता रविवार को अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। आरोप है कि बचाव में आई बेटी पर भी पिता ने हमला कर दिया। इस हमले में उसकी तीन अंगुलियां कट गईं। परिजन एंबुलेंस सेवा को फोन लगाते रहे, लेकिन नहीं उठा। इसके बाद पड़ोस के लोग ठेले पर लड़की को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में भी शिकायत नहीं की। पुलिस इस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर किसी ने ठेले पर मरीज लेकर अस्पताल लाने का वीडियो वायरल कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायत भी नहीं की है। वहीं, चिकित्सा अधिकारी डा. विशाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं। थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

चाकू के बल पर उठा ले गए भैंस
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव निवासी रामसेवक यादव सड़क के किनारे पाही पर भैंस बाध कर सोए थे। शनिवार की रात करीब तीन बजे पिकअप सवार लोग पहुंचे और भैंस छोड़ने लगे। इस दौरान रामसेवक जग गए और उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन, चोरों ने चाकू लेकर दौड़ा लिया। कुछ चोर भैंस को पिकअप पर लादने लगे। पीड़ित के मुताबिक चोरों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। इस कारण वह वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने शोर मचाते हुए गांव वालों को सूचना दी। लोगों ने घेराबंदी की, लेकिन चोर पिकअप के अंदर से पत्थर चलाते हुए भाग निकले। इसके बाद रामसेवक करीब तीन बजे पुलिस चौकी पर पहुंचे। 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। तब तक चोर भैंस लेकर भागने में सफल हो चुके थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने कहा कि घटना की जानकारी है। मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed