फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father and sons beaten to death after demanding outstanding money

बकाया पैसा मांगने पर पिता-पुत्रों ने पीटकर ली जान

Tue, 16 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Father and sons beaten to death after demanding outstanding money
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव में सोमवार की रात बकाया वसूली के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पिता और दो पुत्रों पर केस दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

चहरपुर गांव निवासी देव नारायण (45) ने अपनी जमीन इंद्र प्रकाश को बैनामा की थी। इसका कुछ पैसा बकाया था। सोमवार की रात नौ बजे गांव के नुक्कड़ पर स्थित चाय की दुकान पर दोनों में पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इंद्रप्रकाश के दो पुत्र भी वहां पहुंच गए। पिता-पुत्रों ने मिलकर देव नारायण की जमकर पिटाई की। उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद देव नारायण किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब तक परिवार वाले कुछ समझते, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। सीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना से पहले इंद्रप्रकाश और देवनारायण ने साथ बैठकर शराब भी पी थी। इसके बाद उनमें लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। मारपीट के बाद अस्पताल ले जाने पर देव नारायण की मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुजीत कुमार की तहरीर पर इंद्रप्रकाश और उसके दो पुत्रों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed