फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers should do farming on the advice of scientists, will get benefits: Dr. Kirti Singh

किसान वैज्ञानिकों के सलाह पर करें खेती, मिलेगा लाभ: डॉ. कीर्ति सिंह

Thu, 30 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers should do farming on the advice of scientists, will get benefits: Dr. Kirti Singh
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे प्रगतिशील किसानों एवं वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति व इंटरनेशनल सोसाइटी फार नोनी साइंस के अध्यक्ष डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में किसान वैज्ञानिकों की सलाह से खेती करके कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार उपज बढ़ाने व किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। अध्यक्षता करते हुए आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति प्रो.विजेंद्र सिंह ने कहा कि आज बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र की परिकल्पना जो कभी देखी गई थी, वह साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों तथा किसानों को भरोसा दिलाया कि इस केंद्र को देश का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव, भारत सरकार के संयुक्त हिंदी समिति के सलाहकार विजय कुमार तथा केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सोनकर, डॉ. अनिल कुमार, उप निदेशक कृषि जयप्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर, एडीओ एजी चंद्रिका यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, किसान रामजीत मौर्या, ज्ञानप्रकाश, दुर्गा मौर्या , देवराज पांडेय आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने आभार जताया। संचालन डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed