फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmers put the jam

किसानों ने लगाया जाम

Mon, 22 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers put the jam
फोरलेन निर्माण के लिए बक्शा के पास प्रस्तावित बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को किसानों ने लखनीपुर के पास हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


जिससे लोगों को परेशानी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। भूमि अधिग्रहण के विरोध में दर्जनों की संख्या में महिलाएं और
विज्ञापन


 पुरुष सोमवार की दोपहर में सड़क पर आकर बैठ गए। इसके बाद गुस्साए लोग सरकार के विरोध में नारे लगाने लगे। जाम कर रहे किसानों ने कहा कि बाईपास के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की गई तो बहुत से किसान भूमिहीन हो
विज्ञापन
विज्ञापन


 जाएंगे। किसानों ने दलील दी कि अगर पहले से बनी सड़क को ही चौड़ा कर फोर लेन बना दिया जाए तो किसानों का नुकसान कम होगा। सरकार भूमि के बदले में मुआवजा दिए जाने की बात जरूर कर रही है लेकिन उसकी राशि आने


वाली पीढ़ी के काम नहीं आएगी। जबकि जमीन रहेगी तो उनकी आनेवाली पीढ़ी के भी काम आएगी। जाम करने वालों में हनुमान प्रसाद, हीरालाल, रामशिरोमणि, नंदलाल, केशव, मुन्नीलाल, मुकेश यादव, संतोष, शशिप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed