फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer murdered with sharp weapon in land dispute

Jaunpur: भूमि विवाद में किसान की हत्या, पूर्व प्रधान घायल; मुख्य आरोपी हिरासत में, कोतवाल निलंबित

Mon, 04 Mar 2024 11:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 04 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmer murdered with sharp weapon in land dispute
Jaunpur News - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नंदगंज चौराहे पर सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार से किसान की हत्या कर दी। जबकि पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि मामले में कोतवाल विनय प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य आरोपी हिरासत में है। हत्या का कारण ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ऊंचनी कला गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रताप सिंह (50) पुत्र अजय सिंह का दबंगों से भूमि विवाद चल रहा था। चार दिन पहले भी दोनों पक्षों में ग्राम समाज की एक फिट जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम साढ़े सात बजे प्रताप सिंह अपने पड़ोसी किसान संजय सिंह उर्फ मुन्ना (55) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नंदगंज चौराहे पर दबंगों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंचे मृतक के परिजन शव लेकर घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा और एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह पहुंचे। परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed