{"_id":"5ef0e1788ebc3e42b41032cc","slug":"fansi-jaunpur-news-vns531646115","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
सुरेरी। थाना क्षेत्र के चकबढवल गांव में सोमवार को सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों न हत्या का आरोप लगाया। जिसे लेकर घंटों पंचायत चली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव निवासी बनवासी मौर्य की पुत्री प्रमिला (32) की शादी सुरेरी थाना क्षेत्र के चकबढवल गांव निवासी रामकृपाल के पुत्र रामआसरे के साथ वर्ष 2008 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह पिछले छह महीने से घर पर है। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात प्रमिला अपनी चार वर्षीय पुत्री अंशिका के साथ कमरे में सोई थी। सुबह वह देर तक नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। चर वर्षीय अंशिका ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा गया कि कमरे में प्रमिला का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विवाहिता के मायके से पहुंचे लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा, सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चलती रही। सीओ विजय सिंह का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।