फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Family members revised their written complaint and buried the body following assurances of action.

Jaunpur News: परिजनों ने बदली तहरीर, कार्रवाई के आश्वासन पर शव दफनाया

Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Family members revised their written complaint and buried the body following assurances of action.
सोंगर गांव में लापता विवाहिता राशिदा का शव मिलने के बाद दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने दफनाने से इनकार कर दिया और पुलिस को नया प्रार्थना पत्र देकर पहले दी गई तहरीर पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

मृतका के बड़े भाई मोहम्मद हारिश ने नए प्रार्थना पत्र में कहा कि जानकारी के अभाव में जल्दबाजी में तहरीर दी गई थी। उनका कहना है कि मृतका के पति तथा सास-ससुर निर्दोष हैं। उन्होंने मामले के वास्तविक आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने सही आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव दफनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेंद्र सिंह सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव के दफन के लिए तैयार हो गए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed