फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Family members of former DGP threatened to commit a Deoria like incident What did police say about tallegatio

UP: पूर्व डीजीपी के परिवार ने दी देवरिया जैसा कांड करने की धमकी! पीड़ित के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?

Sun, 08 Oct 2023 01:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

यूपी के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के परिवार पर देवरिया जैसा कांड दोहराने की धमकी का आरोप लगा है। पूर्व डीजीपी के गांव के ही एक व्यक्ति ने आईजीआरएस पोर्टल पर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। 

विज्ञापन
Family members of former DGP threatened to commit a Deoria like incident What did police say about tallegatio
कुर्सी पर बैठे पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक जमीन पर कब्जे को लेकर यूपी के जौनपुर जिले के तरहठी गांव में दो पक्षों के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देवरिया जैसा कांड दोहराने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। एक पक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, इस पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि जांच के बाद आरोप गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन


जौनपुर जिले मुंगराबादशाहपुर का तरहठी किल्हापुर पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव का गांव है जो हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहता है। एक माह पूर्व गांव में एक जमीन की पैमाइश को लेकर ग्राम प्रधान से जगमोहन यादव के बीच विवाद हो गया था। प्रधान ने पूर्व डीजीपी पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और पिटाई का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत

अब इसी गांव के निवासी पंडित विजय उपाध्याय नामक व्यक्ति ने पूर्व डीजीपी के परिजनों पर मंदिर की साढ़े सात बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत में उसने यह भी लिखा है कि यहां के डीएम और एसडीएम उसकी गुहार नहीं सुन रहे हैं। साथ यह भी कहा कि पूर्व डीजीपी के परिजन उसे देवरिया जैसे नरसंहार की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गर्भवती की मौत में दोषी डॉक्टर को 9 साल बाद छह माह की कैद, एक लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश

मेरे परिवार को बदनाम करने की हो रही साजिश

पूर्व डीजीपी के बड़े भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव का कहना है भूमि विवाद मामले में एक पक्ष शातिराना अंदाज में काम कर रहा है। देवरिया जैसा कांड का आरोप लगाकर मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। एसपी जौनपुर और सीओ मछलीशहर अतर सिंह को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस ने क्या कहा

थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि तरहठी गांव में दो पक्षों का आपसी विवाद है। समय-समय पर इस तरह के आरोप प्रत्यारोप दोनों तरफ से ही लगते रहते हैं। देवरिया कांड दोहराने का आरोप जांच में गलत पाया गया है। सही और गलत की सटीक जानकारी एकत्र करके ही कोई कदम उठाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed