जौनपुर। कांग्रेस ने युवा नेता फैसल हनस तबरेज को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रदेश महासचिव सांसद केसी वेणु गोपाल ने प्रदेश के 51 जिलों व शहरंो में नया अध्यक्ष घोषित किया है। जौनपुर से युवा नेता फैसल हसन तबरेज को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस ने किसी मुस्लिम चेहरे को जिलाध्यक्ष बनाया है। अध्यक्ष बनाये जाने के बाद फैसल हसन ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। पार्टी की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर शीर्ष नेतृत्व के हाथों को मजबूत करने का काम करना उनकी प्राथमिकता में होगा। 1997 से 2000 तक एनएसयूआई के जिला महासचिव रहे। 2001 से 2004 तक वह एनएसयूआई के जिलाध्य रहे। बाद में उन्हें एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी। 2010 से 12 तक वह यूथ कांग्रेस जौनपुर के जिलाध्यक्ष रहे। 2015-18 तक वह प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश रहे। फैसल को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद, देवानंद मिश्रा, अनिल सिंह, राकेश उपाध्याय, इंद्रमणि दुबे, नीरज राय, विजय प्रताप, विकास तिवारी, आजम जैदी, विवेक सिंह सप्पू, विशाल सिंह हुकुम, मुफ्ती, सौरभ शुक्ला, शिव राय, राकेश मिश्रा, जयमंगल यादव, सत्यवीर सिंह, प्रमोद मिश्रा, आरसी पाण्डेय आदि ने बधाई दी है।