{"_id":"5f9eec098ebc3e9bac5efe19","slug":"failure-to-snatch-mobile-phone-pushed-passenger-from-kaifiyat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन छीनने में नाकाम होने पर यात्री को कैफियत एक्सप्रेस से दे दिया धक्का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन छीनने में नाकाम होने पर यात्री को कैफियत एक्सप्रेस से दे दिया धक्का
Sun, 01 Nov 2020 10:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
कैफियत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे रेल यात्री से मोबाइल फोन छीनने में नाकाम उचक्कों ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जीआरपी ने उसे पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम छह बजे आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस की एसएस-तीन में गुलाब चंद (47) निवासी अबारी सठियांव थाना मुबारकपुर आजमगढ़ दिल्ली जाने के लिए सवार हुआ था। रास्ते में यात्री के मोबाइल पर फोन आया। वह गेट पर खड़े होकर बात कर रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक गेट पर ही उच्चका उसका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई हुई। इसी दौरान पहुंचे दूसरे उच्चकों ने उसे स्टेशन के करीब धक्का मारकर नीचे ढकेल दिया। इससे यात्री घायल हो गया।
विज्ञापन