फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Face to face collision of bike, two injured

बाइक की आमने सामने हुई टक्कर, दो घायल

Sun, 26 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Face to face collision of bike, two injured
जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौनपुर- केराकत मार्ग पर किरतापुर गांव के पास शनिवार को केराकत थाना क्षेत्र के देवकली निवासी रोशन मौर्या (26) अपनी बाइक पर आशीष सरोज (36) निवासी देवकली थाना केराकत को बैठा कर जौनपुर शहर के तरफ आ रहा था। जैसे ही किरतापुर गांव के पास पहुंचा ही था तभी सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक पर ने तेज टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोशन मौर्य की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed