फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Examination of 675 centers from today

675 केंद्रों पर पूविवि की परीक्षा आज से

Mon, 20 Mar 2017 12:24 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 20 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Examination of 675 centers from today
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
वीर बहादुर सिंंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं  बीस मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा के  लिए पांच जिलों में  675 केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 707 कालेजों के 5 लाख 17 हजार 919 छात्र शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 7.30 से 10.30 और दोहपर 2 से 5 बजे तक होगी। सोमवार को पहले दिन पहली पाली में सैन्य विज्ञान प्रथम वर्ष और दूसरी पाली में स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए  नकल विहीन और सुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। यदि किसी केंद्र पर नकल की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सत्र 2017 की मुख्य परीक्षा में गाजीपुर में 220,  मऊ 123, जौनपुर में 150 और आजमगढ़ में 181 और इलाहाबाद में एक परीक्षा केंद्र बनाने गए हैं। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

गाजीपुर में 220 केंद्र पर 141208 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार मऊ के 123 केंद्रों पर 147471, जौनपुर में 150 केंद्रों पर 95093 छात्र, आजमगढ़ में 181 केंद्रों पर 131362 और इलाहाबाद में एक केंद्र पर 2785 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। डिप्टी रजिस्टार और परीक्षा नियंत्रक डा. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कापिया, पेपर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए 17 सचल गठित किए गए हैं।आजमगढ़ और जौनपुर में चार पुरुष और एक -एक महिला टीम का गठन किया गया है। मऊ में चार और गाजीपुर में तीन सचल दस्तों का गठन किया गया है। परीक्षा अक्षीधक विनोद तिवारी ने कहा कि सभी टीमों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed