फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Examination center canceled on charges of copying from mobile phone

Jaunpur News: मोबाइल फोन से नकल के आरोप में परीक्षा केंद्र निरस्त

Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Examination center canceled on charges of copying from mobile phone
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर जिले के जन भारती महाविद्यालय, तलवल के परीक्षा केंद्र को सामूहिक नकल के आरोप में निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई मोबाइल के जरिये नकल करने की शिकायतें मिलने पर की गई है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार महाविद्यालयों के छात्रों का परीक्षा केंद्र बदल दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध स्नातक और स्नातकोत्तर के विषम सेमेस्टर 2024-25 की मुख्य परीक्षाएं चल रही थीं। जन भारती महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शनिवार को चार महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा दे रहे थे, जिनमें जन भारती महाविद्यालय तलवल, जेबी महाविद्यालय खनकीचक, लूटावन महाविद्यालय सकरा जैतपुरा और श्री धनेश्वर महाविद्यालय कुसमी खुर्द सिरगिठा शामिल हैं। अब इन महाविद्यालयों के छात्रों की परीक्षा 23 दिसंबर से दशरथ संस्थान हरिहरपुर कनारी गाजीपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उड़ाका दल ने केंद्र पर छापा मारा और सामूहिक नकल की पुष्टि की। इस घटना की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी गई, जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने तत्काल केंद्र को निरस्त करने का आदेश जारी किया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर सुनिश्चित किया है कि आगे किसी परीक्षा केंद्र पर ऐसी गतिविधियां न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed