{"_id":"6262fa7e03f45f08b07705ee","slug":"even-after-11-months-the-head-did-not-get-the-charge-development-work-blocked-jaunpur-news-vns649732388","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह बाद भी प्रधान को नही मिला चार्ज विकास कार्य अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह बाद भी प्रधान को नही मिला चार्ज विकास कार्य अवरुद्ध
विज्ञापन
मीरगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न हुए 11 माह बीत चुके हैं। लेकिन, ग्राम पंचायत रामपुर चौथार में समिति का गठन नहीं हो पाया है, जिसके कारण ग्राम प्रधान को अभी तक चार्ज नहीं मिल पाया है। इससे ग्राम पंचायत का विकास कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसे लेकर ग्राम प्रधान परेशान है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को शुरू हुई थी। तीन मई को ग्राम पंचायत रामपुर चौथार की ग्राम प्रधान ईशरदेई प्रधान निर्वाचित हुई, उनके साथ 13 ग्राम पंचायत सदस्यों में सिर्फ तीन ग्राम पंचायत सदस्य की निर्वाचित हुआ बाकी 10 वार्ड खाली रह गए। इसके बाद वार्ड भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। जून माह मे 10 वार्ड के लिए पर्चा भरे गए। 6 वार्ड के पर्चा सही मिले 4 के पर्चा निरस्त कर दिया गया। कुल मिलाकर 9 लोग चुने गए, जिसमे ग्राम प्रधान और उनके एक समर्थक सदस्य ने शपथ ले लिया। लेकिन 8 विरोधी सदस्य होने के कारण शपथ लेने नहीं आए। जिसे लेकर प्रशासन द्वारा चेतावनी भी दी गईस लेकिन सदस्य शपथ नहीं लिए। इससे सभी की सदस्यता समाप्त कर दी गई। अब पुन: 12 वार्ड के लिए पर्चा भरे गए, जिसमें बीस नवम्बर को मतदान हुआ। पुन 12 सदस्य निर्वाचित हुए इस बार भी सिर्फ 3 लोग ही शपथ लिए कुल मिलाकर 4 सदस्य की शपथ लिए, जिसके कारण 13 सदस्यो मे से सिर्फ 4 के ही शपथ लेने पर कोरम पूरा नहीं हो पाया। इस कारण पुन: ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो पाया और ग्राम प्रधान चार्ज नहीं ले पाई। जिसके कारण अभी तक रामपुर चौथार की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ईशरदेई चार्ज नहीं ले पाई और गांव का विकास कार्य अवरुद्ध है। इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी मछलीशहर अस्मिता सेन का कहना है कि डीपीआरओ ने आदेश किया है 4 सदस्य है उन्ही के बीच कमेटी बनाकर प्रधान से कार्य कराया जाएगा।