फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Environment will be clean, for the first time in the district 3 companies invested Rs 1.5 thousand crores

Jaunpur News: स्वच्छ होगा वातावरण, जिले में पहली बार 3 कंपनियों ने किया डेढ़ हजार करोड़ का निवेश

Tue, 20 Feb 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Environment will be clean, for the first time in the district 3 companies invested Rs 1.5 thousand crores
जौनपुर। जिले के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सोमवार को एक होटल में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 33 अरब 25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशीला रखी गई। इस दौरान ने 105 निवेशकों में से 75 उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान तीन कंपनियों ने पहली बार निवेश का किया। इसमें ऐश्वर्या सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडियन ऑयल प्राइवेट कॉरपोरेशन लिमिटेड, शुमंगलम रिसोर्ट हैं। इन तीनों कंपनी से डेढ़ हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया है। सीड्स कंपनी जहां बीज उत्पादन करेगी तो ईको फेेंडली कंपनियां इंडियन ऑयल द्वारा एथेनॉल, कम्प्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन किया जाएगा। इससे वातारण स्वच्छ होने के आसार है।
विज्ञापन


उद्यमियों ने 16 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया। कहा कि अब जौनपुर के युवा बाहर नहीं जाएंगे। दस करोड़ से ऊपर निवेश करने वाले 30 उद्यमियों का लखनऊ में 3118.5 करोड़ रुपये के 40 परियोजनाओं का भूमि पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि ऐश्वर्या सीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सतहरिया में डेढ़ एकड़ की भूमि ले रखी है। इसका भूमि पूजन करने के बाद जल्द इसको शुरू किया जाएगा। यहां पर एक हजार करोड़ की लागत से आधुनिक बीज का उत्पादन किया जाएगा। इससे प्रत्यक्ष रूप से 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से शाहगंज के गेरूआ में 30 एकड़ भूमि ली गई है। यहां पर वाहनों के तेल में मिलाने के लिए एथनॉल व सीएनजी में मिलाने के लिए कम्प्रेस्ड बायो गैस तैयार किया जाएगा। इससे 100 लोगों को प्रत्यक्ष व 200 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं शुमंगलम रिसोर्ट का नौ करोड़ का निवेश हैं। इसे कौआपुर में तैयार किया जाएगा, इससे भी 50 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा भी प्रमुख इकाई रामा पालीमर्स का साढ़े छह करोड़ का निवेश त्रिलोचन महादेव में किया गया है। यह प्लाईवुड बनाने का काम करती है। इसके अलावा ओम साई ट्रेडर्स की तरफ से सतहरिया में दो करोड़ का निवेश किया गया है। यह मैन्यु फैक्चरिंग का काम करती है


जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम वर्चुअल देखा। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार उद्यमियों को तमाम सुविधाएं दे रही है। इससे प्रदेश में बड़ी संख्या में निवेशक आ रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने बताया कि सभी निवेशकों की समस्याओं को प्रत्येक माह निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक के माध्यम से निस्तारण किया जाता है। मुख्य अतिथि द्वारा सभी निवेशकों को मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा श्रम योजना व एक जिला एक उत्पाद के कुल लगभग 100 प्रशिक्षार्थियों को टूलकिट वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed