फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entry of college manager and people related to management prohibited at East University examination center.

Jaunpur News: पूविवि परीक्षा केंद्र पर कॉलेज प्रबंधक और प्रबंधन से जुड़े लोगों का प्रवेश वर्जित

Fri, 13 Dec 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Entry of college manager and people related to management prohibited at East University examination center.
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र पर बुधवार को उड़ाकादल के साथ हुई मारपीट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हो गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जनपद के समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान प्रबंधक केंद्र पर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। शासन के निर्देशानुसार परीक्षाएं सुचितापूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में केंद्राध्यक्ष, कक्ष निरीक्षक, परीक्षा व्यवस्था से जुड़े हुए शिक्षकों, कर्मचारियों तथा परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अन्य सभी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा समयावधि के दौरान प्रबंधक, अध्यक्ष, प्रबंध तंत्र से संबंधित व्यक्तियों का परीक्षा केंद्र और उससे 200 मीटर की दूरी तक के क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। समस्त परीक्षा केंद्रों के प्राचार्य को निर्देश दिया है कि यदि अभी भी उनके यहां केंद्राध्यक्ष नियुक्त नहीं हैं तो वे तत्काल आवश्यक अभिलेख परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कर केंद्राध्यक्ष नियुक्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्राध्यक्ष तथा परीक्षा केंद्र से जुड़े हुए प्राचार्य अपने परीक्षा केंद्र का तीन दिसंबर से 11 दिसंबर तक के ऑडियो वीडियो, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग दो दिन के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed