फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Entered the house in the dispute of children and beat them up

बच्चों के विवाद में घर से घुसकर की मारपीट

Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Entered the house in the dispute of children and beat them up
फोटो
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में घर से घुसकर की मारपीट
वीडीओ वायरल, पूजा समिति के सदस्य ने लगाया चेन छीनने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। थाना क्षेत्र के असवां गांव में बुधवार की रात आरती के दौरान बच्चों के विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर मारपीट की। घटना की वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों से मारपीट करने व चेन छीनने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पूजन समिति के सदस्य ने पुलिस से की है। समिति के पदाधिकारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर मूर्ति विसर्जित नहीं करने की चेतावनी दी है।

ग्राम पंचायत असवां में युवा शक्ति संगठन नव दुर्गापूजा समिति ने पूजा पंडाल लगाया है। बुधवार की रात आठ बजे आरती के दौरान बच्चों में विवाद हो गया था। समिति से जुडे़ सदस्य चंद्रजीत यादव ने बच्चों को डांट कर भगा दिया। उसके बाद एक बच्चे ने अपने घर जाकर शिकायत की। आरोप है कि उसके घर से आए लोगों ने चंद्रजीत यादव के घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर चंद्रजीत के भाई आशीष यादव व पत्नी आरती के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं चंद्रजीत की पत्नी आरती से सोने की चेन भी छीनने का आरोप है। चंद्रजीत यादव ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह मीरगंज थाने में पहुंच गांव के सात लोगों के खिलाफ मारपीट छिनैती व लाइट तोड़ने का आरोप लगा कर प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed