फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Enrollment in strict security from today, preparations complete

कड़ी सुरक्षा में नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Enrollment in strict security from today, preparations complete
जौनपुर। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। कुल 22 केंद्रों पर नामांकन के लिए तैयारियों को शुक्रवार की शाम अंतिम रूप दिया गया। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। कोविड-19 के मानकों का पालन कराते हुए बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 1740 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। ग्राम प्रधान के 1740, ग्राम पंचायत सदस्य के 21544, बीडीसी के 2027 और जिला पंचायत सदस्य के 83 पद हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री 28 मार्च से ही चल रही है। नो ड्यूज, चालान सहित अन्य जरुरी दस्तावेज पूरे करने के लिए दावेदार लगातार भागदौड़ कर रहे हैं। जिले के सभी 21 ब्लाकों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन होंगे। प्रत्येक ब्लाक में न्याय पंचायत स्तर पर काउंटर बनाए गए हैं। संबंधित न्याय पंचायत में शामिल सभी ग्राम पंचायतों से जुड़े नामांकन उसी काउंटर पर होंगे। जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित सीआरओ कोर्ट में होगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर का मुख्य गेट खुला रहेगा, जहां से प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने जाएंगे। अन्य सभी गेट बंद रहेंगे। वहां से किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 24 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और 251 एआरओ की तैनाती की गई है। इसमें दो आरओ और 26 एआरओ रिजर्व रखे गए हैं। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत चार को प्रवेश
जौनपुर। पर्चा दाखिल करने के लिए नामांकन कक्ष में सिर्फ चार लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसमें प्रत्याशी के अलावा प्रस्तावक और दो अन्य लोग हो सकते हैं। पूर्व में यह संख्या पांच होती थी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। लिहाजा प्रत्याशियों को हिदायत दी गई है कि सभी प्रक्रियाएं बाहर से ही पूरी कर लाएं, जिससे उन्हें अंदर ज्यादा समय न बिताना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह होगी जमानत राशि
जौनपुर। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए जमानत राशि 500, प्रधान व बीडीसी सदस्य पद के लिए 2000 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 4000 रुपये जमानत राशि होगी। आरक्षित वर्ग का अभ्यर्थी होने पर उन्हें जमानत राशि आधी ही देनी होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

---
चुनाव में खर्च की यह होगी सीमा
जौनपुर। चुनाव मैदान में दावेदारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अधिकतम दस हजार, ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी 75 हजार रुपये चुनाव में खर्च कर सकेंगे। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अधिकतम व्यय की सीमा डेढ़ लाख रुपये निर्धारित की गई है। प्रत्याशियों को इसका पूरा ब्योरा भी रखना होगा। समय-समय पर इसकी जांच भी की जा सकती है।
---
चुनावी तैयारियों पर एक नजर::
- 21 ब्लाकों पर होगा प्रधान व बीडीसी सदस्य का नामांकन।
- 218 न्याय पंचायतवार ब्लाकों में लगे हैं काउंटर
- 01 नामांकन स्थल जिला पंचायत सदस्य के लिए।
- 83 जिला पंचायत सदस्य के पद।
- 1740 प्रधान पद।
- 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद।
- 21544 ग्राम पंचायत सदस्य के पद।
- 3592960 कुल मतदाता।
---
नामांकन के वक्त जमा होंगे ये दस्तावेज::
- नामांकन पत्र क्रय करने की रसीद।
- जमानत राशि का चालान।
- नामांकन पत्र के साथ प्राप्त होने वाले अनुलग्नक एक पर शपथ पत्र।
- प्रारूप (ब) में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग का शपथ पत्र।
- ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से प्राप्त अदेयता प्रमाण पत्र।
- उम्मीदवार और प्रस्तावक से संबंधित मतदाता सूची की प्रति।
- नामांकन पत्र पर उम्मीदवार का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed