{"_id":"4bdff35d970412d4e9993c0b63f97934","slug":"enraged-by-the-death-of-people-in-the-labor-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में श्रमिक की मौत से गुस्साए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में श्रमिक की मौत से गुस्साए लोग
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
घर वालों को सूचना दिए बिना ही श्रमिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से खफा ग्रामीणों ने सोमवार को जमदहां तिराहे के पास खेतासराय-जैगहा मार्ग को जाम कर दिया।
पुलिस आधिकारियों की तमाम कोशिशों के बाद भी जाम नहीं हटा तो हल्का बल प्रयोग कर जाम कर रहे लोगों को तितर-बितर किया गया।
खेतासराय थानाक्षेत्र के बीवीपुर गांव निवासी रामरसी बिंद (20) दुल्लीपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव के ट्रैक्टर और थ्रेसर पर मड़ाई का काम करता था। रविवार की रात में जितेंद्र यादव ट्रैक्टर लेकर कहीं मड़ाई के लिए जा रहा था।
बीवीपुर के पास थ्रेसर का पहिया निकल गया। साथ में मौजूद श्रमिक रामरसी बिंद पहिया ठीक कर रहा था तभी ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। इससे थ्रेसर उसके ऊपर पलट गया।
विज्ञापन
आरोप है कि जितेंद्र घायल श्रमिक को पीएचसी ले गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने परिवार के लोगों को सूचना दिए बिना ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुुलिस ने रातोंरात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता नंदलाल का कहना है कि बेटे की मौत की सूचना पाकर वह रात में ही थाने पहुंचे तो पता चला कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वह बेटे का शव नहीं देख पाए। उन्होंने घर लौटकर गांव के लोगों को यह जानकारी दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह 8:45 बजे जमदहा तिराहे पर पहुंच क र खेतासराय-जैगहा मार्ग को जाम कर दिया। मृतक के पिता नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।