फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Enhanced by sunset chill

शाम ढलते ही बढ़ी ठिठुरन

Sat, 14 Jan 2017 01:18 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 14 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Enhanced by sunset chill
कड़ाके की ठंड में शाल ओढ़कर काम पर जाती महिलाएं।
बर्फीली हवा के आगे शुक्रवार को भी धूप की किरणें बेअसर साबित हुईं। मौसम पूरी तरह साफ रहा और सुबह से ही धूप निकली थी, बर्फ जैसी हवा ने लोगों को दिन में भी कंपाया। शाम ढलते ही ठिठुरन और बढ़ गई। जल्दी लोग घरों में कैद हो गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम  तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 4 डिग्री सेल्सियस रह गया। पिछले सोमवार से ही तापमान में निरंतर गिरावट आई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी बर्फीली हवा ने लोगों को पूरे दिन कंपाया। धूप में भी लोग अलाव का सहारा लिया। कार्यालयों में लोग ब्लोवर और हीटर के सहारे काम करते देखे गए। खास तौर से बाइक से चलने वाले लोगों को अधिक परेशानी हुई। ठंड का आसर बाजारों में भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ठंड, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अंतर हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए जानलेवा होती है। इससे बचाव बेहद जरूरी है। उक्त बातें वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. वीएस उपाध्याय ने कही। उनका कहना है कि ठंड से धमनियां सिकुड़ने लगती हैं जिसके कारण हार्ट अटैक और लकवा की आशंका बढ़ जाती है।


धमनियों का रक्त गाढ़ा हो जाता है। एलर्जी, नजला जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। निमोनिया की भी शिकायत देखने को मिलती है। एलर्जी से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed