फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Engine of Tapti-Ganga Express derailed at Jaunpur Junction

जौनपुर जंक्शन पर ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा

Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Engine of Tapti-Ganga Express derailed at Jaunpur Junction
जौनपुर जंक्शन (भंडारी जंक्शन) के पास मंगलवार को अपराह्न 2.47 बजे ताप्ती - गंगा एक्सप्रेस का इंजन अचानक पटरी से उतर गया। इसकी जानकारी होते ही ट्रेन के यात्रियों और रेल महकमे में खलबली मच गई। ट्रेन की गति अत्यधिक कम होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि शाम पांच बजे तक प्लेटफार्म नंबर दो से होकर जाने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से रवाना किया गया।
विज्ञापन

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन छपरा से सूरत जा रही थी। ट्रेन अपराह्न 2:45 बजे जौनपुर जंक्शन पर पहुंची। दो मिनट बाद ट्रेन 100 मीटर आगे बढ़ी ही थी कि इंजन केा दो चक्के पटरी से उतर गए। गति अत्यधिक कम होने के कारण चालक ने ट्रेन को रोक दिया। घटना की जानकारी होते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इंजन बेपटरी होने की सूचना से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन मौके पर पहुंच गए। शाम साढ़े चार बजे इंजन को बोगी से अलग किया गया। इसके बाद करीब पांच बजे दूसरा इंजन जोड़ा गया। इसके बाद शाम 5.45 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। लोगों का कहना था कि संयोग अच्छा था कि ट्रेन स्पीड में नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

उधर, इस घटना के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। जनपद की सीमा में दून एक्सप्रेस को शाहगंज, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को जफराबाद और साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को बाबतपुर स्टेशन पर रोका गया था। हालांकि कई ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से रवाना किया गया। उधर, शाम करीब 7 बजे एडीआरएम रवि चतुर्वेदी सड़क मार्ग से जौनपुर पहुंचे। उनके आने के करीब 15 मिनट बाद डीआरएम सुरेश कुमार भी जंक्शन पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ताप्ती गंगा के उस इंजन की जांच की, जिसका इंजन रेलवे ट्रैक से उतर गया था। इसके बाद डीआरएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तकनीकी कारणों से ऐसा हुआ है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यह जांच का विषय है। इंजन बेपटरी होने से 3-4 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed