फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encounter in Jaunpur: Police shot three miscreants leg referred to district hospital

जौनपुर में तड़ताड़ाई गोलियां: पुलिस और बदमाशों की रात में मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, चार फरार

Wed, 01 Dec 2021 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 05:39 PM IST
सार

जौनपुर जिले में मंगलवार की रात 12 बजे महराजगंज-बदलापुर पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिसके कारण पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
Encounter in Jaunpur: Police shot three miscreants leg referred to district hospital
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर रोड स्थित पीली नदी के दुगौली खुर्द मोड़ के पास रात डेढ़ बजे पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। चार अन्य मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल तीनों बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, रात में नौ राउंड गोली चली। गोली चलने की आवाज से ग्रामीण सहम गए थे। मुठभेड़ के दौरान थाना महराजगंज, थाना बदलापुर और एसयूजी टीम शामिल थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लगातार तीन दिन से हो रहीं लूट की घटनाओं को लेकर महराजगंज और बदलापुर पुलिस धरपकड़ में लगी थी। इसी बीच मंगलवार की रात लगभग 12 बजे प्रभारी निरीक्षक बदलापुर संजय वर्मा, थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष राय बदमाशों की धरपकड़ की योजना बना रहे थे। तभी प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि दुगौली खुर्द की तरफ से तीन बाइक पर सवार सात बदमाश बदलापुर की तरफ जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष महराजगंज पुलिस फोर्स के साथ दुगौली खुर्द मोड़ के पास पहुंचे। सामने से आ रहे बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। संयोग ही था कि बदमाशों की गोली से कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। इससे वे गिरकर तड़पने लगे। वहीं, दो बाइक पर सवार चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। लगातार कई राउंड तड़तड़ाई गोलियों से आसपास के ग्रामीण भी सहम गए। वहीं, पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

पूछताछ के दौरान घायल बदमाशों ने अपना नाम अजय पासी उर्फ अजय सरोज पुत्र पन्नालाल निवासी घरवासपुर, अंकित मौर्या पुत्र कृपाशंकर मौर्य निवासी सरायविभार थाना महराजगंज और भानू पुत्र रमेश निवासी पट्टीदयाल थाना बदलापुर बताया। तीनों बदमाशों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से पल्सर बाइक, अवैध पिस्टल, तमंचा, 5 कारतूस, और लूट के पैसे बरामद किए। सीओ चोब सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भागने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित कर उनकी तलाश की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed