फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encounter between police and liquor smugglers in jaunpur one miscreant injured and two arrested

जौनपुरः पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

Sat, 28 Aug 2021 10:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Aug 2021 10:22 AM IST
सार

रात्रि गश्त के दौरान शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोग शराब रखकर तस्करी करने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान जौनपुर स्टेशन के पीछे एक कार आती हुई दिखाई दी। 

विज्ञापन
Encounter between police and liquor smugglers in jaunpur one miscreant injured and two arrested
पुलिस की शराब तस्करों से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जंक्शन के पीछे शाहबुद्दीनपुर में शनिवार तड़के पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जबकि इस कार्रवाई के दौरान एक सिपाही भी जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसपी अजय साहनी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया था।  इस दौरान काफी मात्रा में शराब भी बरामद हुई। वहीं शनिवार तड़के गश्त के दौरान शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोग शराब रखकर तस्करी करने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच जौनपुर जंक्शन के पीछे शाहबुद्दीनपुर में एक कार आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस ने चेकिंग के रुकने का इशारा किया। कार में ब्रेक लगते ही एक बदमाश उतरा और पुलिस टीम पर फायर करता हुआ झाड़ियों की ओर भागा। वह पुलिस टीम पर लगातार फायर करता रहा। जिससे हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली कार चालक के पैर में लगी, जबकि कार के अंदर बैठे दो और लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से दो प्लास्टिक के गैलन में ओपी 100 लीटर , एक बोरी में 180 एमएल की 165 भरी शीशी शराब की बोतलें, एक पिस्टल .32 बोर, एक जिंदा कारतूस और चार खोखा बरामद हुआ।

पकड़ा गया शराब तस्कर अपना नाम रंजीत बता रहा है, जो सुरेरी थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ छह से ज्यादा से मुकदमे दर्ज हैं। शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सभी शातिर शराब तस्कर हैं। ये लोग नकली शराब की तस्करी करते हैं। किसी को शक ना हो इसके लिए शराब तस्करी में महंगी कार का इस्तेमाल करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रंजित सिंह उर्फ राहुल पुत्र सुरेंद्र सिंह उर्फ लुटरी सिंह निवासी पृथ्वीपुर थाना सुरेरी, शिव जायसवाल पुत्र स्वामीनाथ जायसवाल निवासी कुवार बाजार थाना फुलपुर जनपद वाराणसी और सूरज यादव पुत्र बच्चन यादव निवासी जयसिंहपुर थाना नेवढिया शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई वरना कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed