{"_id":"5e3c5a7c8ebc3ee5d21f873a","slug":"employees-union-gradual-fast-continues-for-the-second-day-jaunpur-news-vns5092823124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी संघं क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी संघं क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
करंजाकला। 11 सूत्री मांगों को लेकर पूर्वाचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी प्रशासनिक भवन में सरस्वती की प्रतिमा के सामने जारी रहा। कर्मचारी संघ का कहना है विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रहा है। वादा करने के बाद भी कर्मचारी संघ की समस्याओं का निस्तारण करने में हीलाहवाली की जा रही है।
जब तक संविदा कर्मचारियों को वेतन क्रम में नहीं लिया जाता अनशन जारी रहेगा। कर्मचारियों का पद पर सृजित करते हुए उनका विनियमितीकरण किया जाए। विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के अनुपालन में विनियमित कर्मचारियों के जीपीएफ की कटौती की जाए, विश्वविद्यालय में वेतन क्रम पद पर कार्यरत एसीपी के भुगतान सें वंचित कर्मचारियों को भी एसीपी का भुगतान किया जाए। रिंक्त पदों पर विश्वविद्यालय के कर्मियों का समायोजन किया जाए। शासनादेश वर्ष 2013 के अनुसार वेतन समिति द्धारा की संस्तुति को लागू किया जाए। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विषयो पाठ्यक्रमों में शासन द्धारा सृजित पदो पर विश्वविद्यालय में पूर्व से कार्यरत कर्मियों को संविदा कर्मियों के योग्यता के आधार पर नियुक्त किया जाय। 11 सूत्रीय मॉगों को लेकर कर्मचारी संघ अड़ा हुआ है और दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठा रहा। दूसरे दिन संयुक्त मंत्री बिहारी लाल की अध्यक्षता में क्रमिक अनशन पर बृजेश कुमार सिंह, शिंवशंकर सिंह, सोलकीं, उमाशंकर सिंह, राधारमन पटेल को माला पहनाकर बैठाया गया। इनके साथ कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामजी सिंह, महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार कौशिक, रामआसरे, विनोद तिवारी, राजनरायण सिंह, उपेन्द्र पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, हरिश चन्द्र मौर्य, सुशील प्रजापति, सहनवाज खान, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।