फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Employees filed statement in BTech and MCA tuition fee scam

पूविविः बीटेक और एमसीए शिक्षण शुल्क घोटाले में कर्मचारियों ने दर्ज कराया बयान

Thu, 13 Aug 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Employees filed statement in BTech and MCA tuition fee scam
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर जौनपुर में संचालित बीटेक एवं एमसीए में 2003-04 और 2006-07 में शिक्षण शुल्क में हुए 2 करोड़ 13 लाख के गबन के मामले में पांच कर्मचारियों ने आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी में अपना बयान दर्ज करा दिया है। शेष छह कर्मचारियों का अभी बयान दर्ज होना है। इस दौरान फीस काउंटर पर तैनात कर्मचारी और अधिकारियों की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी ने विवि के 12 कर्मचारियों और अधिकारियों को पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर अपने बयान दर्ज कराने को कहा था। लेकिन अभी तक पॉच कर्मचारियों ने अपने बयान दर्ज कराया है। बयान दर्ज कराने वाले कर्मचारियों में कालीचरण सेठ, अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रो. एके श्रीवास्तव, डा. आरके यादव, अशोक कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

2008 के खरीदे गए कंप्यूटर व खेल के सामान की बन रही सूची
पूर्वाचल विश्वविद्यालय में 2008 में कम्प्यूटर और खेल के सामान के खरीद में हुई धांधली की डिटेल विवि प्रशासन तैयार करा रहा है। सामान की खरीददारी किस अधिकारी के आदेश पर हुई है और किस एजेंसी से कितने सामानों की खरीद की गई है। विभाग इसकी सूची तैयार कर रहा है। आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी ने विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव प्रशासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र मिलने के बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन अधिकारियों और खरीदे गए सामान की सूची तैयार करवा रहा है। कुलपति, रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी कार्यालय से रजिस्टार से ड़िटेल जुटाया जा रहा है। आर्थिक अपराध शाखा ने एक सप्ताह के अंदर अधिकारियोें का नाम उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed