फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis was given on improving educational quality to increase student enrollment and attendance

Jaunpur News: छात्रों का नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

Thu, 15 Oct 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was given on improving educational quality to increase student enrollment and attendance
जौनपुर। बीएसए समीर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कार्यालय सभागार में सभी बीईओ, जिला समन्वयकों एवं पटल सहायकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में निपुण भारत मिशन, स्कूल चलो अभियान, पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन), डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प, यू-डायस प्लस, समर्थ कार्यक्रम, पीएम श्री विद्यालय योजना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटल लाइब्रेरी, दीक्षा एवं आई-ड्रीम्स सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इसमें विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने, निपुण लक्ष्य प्राप्त करने, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा विभागीय पोर्टलों पर सूचनाओं को समय से अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला समन्वयकों को अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित योजनाओं की नियमित निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed