फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis on cashless transactions, 20 transactions can be done in a day and payments up to Rs 1 lakh can be made: LDM

कैशलेश पर जोर, एक दिन में कर सकते हैं 20 ट्रांजेक्शन और एक लाख तक भुगतान : एलडीएम

Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on cashless transactions, 20 transactions can be done in a day and payments up to Rs 1 lakh can be made: LDM
सुजानगंज -बैंक में कैश न होने से खाताधारक परेशान। स्रोत-संवाद
जौनपुर। जिले के विभिन्न बैंकों की 370 शाखाओं में कैश का संकट गहरा गया है। बैंक ग्राहकों के जमा किए जा रहे रुपये के ही सहारे ज्यादातर भुगतान कर रहे हैं। अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए हैं। हालांकि अब बैंक अधिकारी भी डिजिटल लेनदेन पर अधिक जोर दे रहे हैं। एलडीएम अभय प्रकाश श्रीवास्तव ने बैंक ग्राहकों से अपील किया कि अधिक से अधिक डिजिटल तरीके से भुगतान करें। एलडीएम ने बताया कि यूपीआई ट्रांसफर सीमा प्रतिदिन एक लाख रुपये है। यह भुगतान चाहे एक बार में भी कर सकते हैं या खाता धारक 20 बार में भी अलग-अलग यूपीआई आईडी पर भी भुगतान कर सकते हैं। जबकि नए ग्राहक खाता खुलने के 24 घंटे बाद ही पांच हजार रुपये का भुगतान कर सकते हैं। इसी तरह आईपीओ, बीमा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पांच लाख रुपये तक भुगतान कर सकते हैं। कुछ कारोबारी और उद्यमी वर्ग के लोग 10 लाख रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने सभी ग्राहकों से अपील की है कि बैंक में अधिक से अधिक कैशलेश भुगतान करें। रोजाना समुचित भुगतान के लिए डिमांड की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed